Cadillac: Cadillac लगातार अपनी फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार्स को लेकर कॉन्सेप्ट पेश कर रही है। पिछले साल कंपनी ने Opulent Velocity नाम से एक ऑल-इलेक्ट्रिक 2+2 कूपे दिखाया था, जिसमें बटरफ्लाई डोर्स थे। अब Cadillac ने उसका क्रॉसओवर वर्जन पेश किया है, जिसे नाम दिया गया है – Elevated Velocity Concept। इस बार कंपनी ने कार को और भी हटकर डिजाइन किया है और इसमें जो सबसे अजीब लेकिन दिलचस्प चीज़ है, वो है बेस्पोक पोलो सेट, जो सीधे कार के बूट में रखा गया है।
Desert Polo के लिए बनी कार?
Cadillac का कहना है कि यह कॉन्सेप्ट कार खासतौर पर ‘डेजर्ट पोलो पर्स्यूट्स’ के लिए डिजाइन की गई है। यानी रेत में लगने वाले पोलो गेम को ध्यान में रखकर। अब भले ही यह कॉन्सेप्ट थोड़ा अजीब लगे, लेकिन Cadillac इसे अपने लग्जरी और एक्सपेरिमेंटल विज़न का हिस्सा मानती है।
Cadillac डिज़ाइन और बाहरी
- डोर्स: इसमें गुलविंग डोर्स दिए गए हैं, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।
- व्हील्स: कार 24 इंच के मैसिव अलॉय व्हील्स पर चलती है।
- सस्पेंशन: इसमें एयर सस्पेंशन लगाया गया है, जिससे रेत और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्मूथ ड्राइव मिले।
- कलर: कार को ‘Vapor Blue’ शेड में पेश किया गया है, जो ग्लेशियल आइस से इंस्पायर है।

टेक्नोलॉजी और Features
Also read: Volvo XC90 2025 Review: 10 साल बाद भी फैमिली SUV सेगमेंट की बादशाह!
Cadillac ने इस कॉन्सेप्ट को कई नए और हटकर फीचर्स से लैस किया है:
- Sand Vision: यह कंपनी की मौजूदा Night Vision Tech जैसा है, लेकिन खास तौर पर रेत के तूफान (Sandstorm) में भी आगे का रास्ता साफ देखने में मदद करता है।
- Elements Defy Mode: इसमें एक डस्ट-फोबिक वाइब्रेशन सिस्टम है, जो कार के एक्सटीरियर पर जमी रेत, धूल और गंदगी को खुद ही हटा देता है।
- Autonomous Driving: कार में ऑटोनॉमस मोड दिया गया है, जिसमें स्टीयरिंग व्हील पूरी तरह से रिट्रैक्ट हो जाता है।
निचोड़
Cadillac का Elevated Velocity Concept सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक लक्ज़री और फैंटेसी का कॉम्बिनेशन है। बेस्पोक पोलो सेट से लेकर Sand Vision तक, कंपनी ने इसमें ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो इसे बाकी कारों से बिल्कुल अलग बनाते हैं। अब देखना होगा कि Cadillac का असली भविष्य पोलो सेट के साथ आता है या फिर इन हाई-टेक फीचर्स के साथ।