2026 Kawasaki Z650R: Kawasaki ने भारत में 2026 Kawasaki Z650RS को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह बाइक पहले की तरह ही अपने रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन के लिए चर्चा में है, लेकिन 2026 मॉडल में कंपनी ने इसमें कुछ छोटे लेकिन अहम बदलाव किए हैं। खास तौर पर नया रंग, E20 फ्यूल कंप्लायंस और कीमत में बढ़ोतरी इसे 2025 मॉडल से अलग बनाती है। यहां हम आपको 2026 Kawasaki Z650RS की डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बता रहे हैं, साथ ही तस्वीरों के जरिए इसकी झलक भी दे रहे हैं।
डिजाइन: रेट्रो और मॉडर्न का शानदार मेल
Kawasaki Z650RS की सबसे बड़ी पहचान इसका डिजाइन। यह बाइक क्लासिक रेट्रो स्टाइल को मॉडर्न टच के साथ पेश करती है, जो पहली नजर में ही ध्यान खींच लेती है। 2026 मॉडल के लिए Kawasaki ने नया Metallic Ocean Blue कलर पेश किया है, जो बाइक को काफी फ्रेश और प्रीमियम लुक देता है। इस रंग के साथ फ्यूल टैंक पर दी गई गोल्ड स्ट्राइप्स बाइक की रेट्रो अपील को और मजबूत करती हैं। इसके अलावा, गोल्डन अलॉय व्हील्स इस कलर स्कीम के साथ काफी अच्छे से मेल खाते हैं और बाइक को अलग पहचान देते हैं।
इंजन: वही पावर, थोड़ा कम टॉर्क
2026 Kawasaki Z650RS में इंजन के तौर पर वही 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो पहले से इस बाइक में इस्तेमाल होता आ रहा है।
- पावर: 67bhp
- पीक टॉर्क: 62.1Nm
हालांकि, पिछले मॉडल के मुकाबले इस बार टॉर्क में हल्की कमी देखने को मिलती है। इसके बावजूद सबसे अहम अपडेट यह है कि अब यह इंजन E20 फ्यूल कंप्लायंट हो गया है। मौजूदा समय में भारत में E20 फ्यूल को लेकर बढ़ते फोकस को देखते हुए यह बदलाव काफी जरूरी माना जा रहा था।
मैकेनिकल्स: कोई बदलाव नहीं

मैकेनिकल तौर पर 2026 Kawasaki Z650RS, 2025 मॉडल जैसी ही है। इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
बाइक में मिलता है:
- वही स्टील फ्रेम
- टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क
- रियर मोनोशॉक
- पहले जैसा ब्रेकिंग सेटअप
Also Read: Ducati XDiavel V4: ₹30.89 लाख में लॉन्च हुई क्रूज़र लुक और दमदार V4 इंजन के साथ मचाया धमाल
कीमत: 2025 मॉडल से हुई महंगी
कीमत की बात करें तो 2026 Kawasaki Z650RS की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,83,000 रखी गई है। यह कीमत 2025 मॉडल से ₹14,000 ज्यादा है। नई कीमत के बदले में ग्राहकों को नया कलर ऑप्शन और E20 फ्यूल कंप्लायंस मिलता है, लेकिन मैकेनिकल तौर पर बाइक वही रहती है।